_Links _News _contact_us _About Us _Privacy _Terms_of_use _FAQ _Add story _Invite a friend _Bookmark
_Home _E-mail _Photos _Videos _Members _Blogs _Forums _Groups _Classifieds _Articles _Events _Polls

स्वर्ग में समस्याएँ

 
[L[New Topic]]
[L[Post Reply]]
[L[Flag/Unflag]]
 
  • [L[Author]]
  • [L[Message]]
 
wanti

[L[posts:]] 67

Feb 04, 2009 18:56    [L[Quote]]
[L[Points:]] 0   [L[Vote]]

एक दफ़ा यूँ ही फ़ोन घुमाया,
ना जाने कैसे इंद्र ने उठाया ,
मैं बोला और कैसे हैं हाल ,
वो बोले क्या बताएँ जनाब पृथ्वी जैसा यहाँ भी घाल-माल

क्या बताएँ!गुरु बृहस्पति ने हड़ताल कर दी है ,
नया बंगला और तो और वेतन वृद्धी की माँग की है
अप्सराओं ने भी उनकी यूनियन गठित कर ली है,
पता है !फ़ाइव- स्टार बार की माँग सामने रखी है
अब तो उन्होने डांस करना भी बंद कर दिया है ,
इंटरटेनमेंट के नाम पर बस हुक्का रह गया है !
पत्नी ने भी बात बंद कर दी है,
कहती है "सास-बहू वाले सीरियल देखना है ,केबल लगवाओ ",
तलाक़ की धमकी दी है !

अभी बजट-अजट देखा तो पता चला ,
क़ुबेर ने घोटाला किया है !
कुछ दो मिलियन स्वर्गी-डॉलर ज़ेब में दबा गया है !
यह बात विष्णु को पता चली तो समर्थन वापसी की धमकी मिली है ,
सरकार संकट में है मेरी ,
विरोधी असुरों की बाँछें खिली हैं !
वो सरस्वतीजी ने ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी मँगवाई थी ,
यहाँ लोकल में कहीं मिली नहीं है,
ग़ुस्सा हो गयीं हैं,बात बंद कर दी है ,
"एक काम नहीं कर सकता,आलम यह हो गया है",
कहती हैं "जबसे शादी हुई है लड़का बिगड़ गया है" !
वरुण को चार महीने से बिल का भुगतान नहीं हुआ है ,
तो वो कम्बख़्त वाटर सप्लाई में रोड़ा बना है,
दो दिन से स्वर्ग में नल नहीं आए हैं,
बिस्लरी पी-पी के सब उकता गये हैं !

इधर यमराज़ भी फ़रमाते हैं,
"यह भैंसा बहुत बूढ़ा हो गया है ,
कम्बख़्त बहुत धीरे चलता है !
मुझे रोज़ पृथ्वी तक जाना पड़ता है ,
अब तो यह मुझसे बिल्कुल नहीं धकता है " !
कैसे भी हो इंतज़ाम होना चाहिए ,
दो दिन में एक हेलिकॉपटर मिल जाना चाहिए !

क्या बताऊं यार!चिंता ही चिंता है ,
पड़ोसी पातालिस्तान ने अणु-बम परीक्षण किया है !
यह डकैत राहू-केतू !
इन्होने तो नाक में दम किया है,
अभी बारह तारीख़ को ही तो सूरज का हेलोज़न फ्यूज़ कर दिया है

बड़ा परेशान हूँ ,बड़ी-बड़ी समस्याएँ आन पड़ीं हैं ,
क्या करूँ ,कैसे करूँ, कोई तरकीब ना समझ पड़ती है !
मैने कहा यार चश्मा लगाओ और देखो नीचे ,
ऊपर तो ठीक है पर यहाँ हालात हैं कैसे !
यार!कुछ शिक्षा हमसे भी लो ,मॉरल हमसे भी ग्रहण करो !
यह जो कुर्सी से चिपकने की कला है ,
यह हमारे नेताओं से सीखो
सीखो ज़रा कैसे किसी बात को अनदेखा करते हैं !
समस्याओं को कैसें हमेशा पेंडिंग रखते हैं !
यार जिस दिन यह कला सीख जाओगे ,
अपनी सारी राहें आसान पाओगे !
सारी परेशानी निपट जाएगी और बड़ी मीठी नींद आएगी !
तो यार बिल्कुल मत लो टेंशन,आराम से रहो !
आख़िर कुर्सी पर बैठे हो ,
चिपके रहो और मौज़ करो!

_copyright